Spread the love

कोटद्वार–गढ़वाल के सबसे प्रसिद्ध स्वर्गीय शशिधर भट्ट स्मृति राष्ट्रीय  फुटबॉल प्रतियोगिता  70 वा गढ़वाल कप स्वर्गीय शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आज दूसरे सेमीफाइनल से पूर्व आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ओर बेटी खिलाओ के कथन को सार्थक करते हुए ।

 

आज दूसरे सेमीफाइनल से पूर्व आज बालिकाओं का पौड़ी गढ़वाल की मालनी रिवर वैली एफसी एवं मां गंगा हरिद्वार एफसी की टीमों के मध्य एक मैत्री पूर्ण मैच खेला गया।

 

जिसका उद्घाटन श्री धर्मेंद्र सिंह समाज सेवी श्रीमती सुनीता पटवाल योगाचार्या जी, श्रीमती लक्ष्मी रावत जी शिक्षिका द्वारा किया गया ।

 

जिसमें अपने शानदार खेल के द्वारा एकतरफा मुकाबला 3/0 से हरिद्वार की टीम अपने नाम करने में कामयाब रही ।
ओर विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल देके पुरुस्कृत किया गया ।

 

आज का दूसरा रोमांचक मुकाबला का उद्घाटन श्री संतोष सिंह रावत ऑनर मिक्स रेस्टोरेंट एंड होटल्स के द्वारा विधिवत रूप से शुरू किया गया ।

 

दोनों ही टीम ने शुरू से आक्रमक खेल का प्रदर्शन कर रही थी ।
जिसमें अपने जवाबी आक्रामक खेल में दून सिटी के 23 वे मिनट में सौरव नेगी ने अपनी टीम के लिए पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाने में कामयाब रहे ।

 

दूसरे हॉफ की शुरुआत में यूनाइटेड कोटद्वार की टीम जो पिछड़ रही थी जिसे खेल में वापिस लाने में 53 वे मिनट में अनीश कामयाब रहे ।

 

उसके बाद दून की टीम द्वारा लगातार कोटद्वार की टीम पर आक्रमक खेल दिखाते हुए 70 वे मिनट में दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2/1 से बढ़त दिलाई ।

See also  एसआईआर(SIR) की तैयारियां हुई तेज,,,अनमैप्ड वोटर्स और एनोमली पर पैनी नजर,,,,

 

73 वे मिनट में भूपेश ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया । ओर दूसरा गोल भी भूपेश ने 84 वे मिनट में चौथा गोल कर अपनी टीम के लिए जीत का रास्ता आसान कर दिया । फिर पांचवा गोल नवीन द्वारा 86 वे मिनट में कर अपनी टीम की को जीत सुनिश्चित करने में कामयाब रहे ।
ओर पहली बार गढ़वाल के फाइनल में पहली बार अपनी टीम को पहुंचाने में कामयाब रहे ।

 

ओर दून सिटी एफसी ने 5/1 से यह सेमीफाइनल जीत के अपनी सीट फाइनल के लिए पक्की कर दी ।
अब कल खेला जाएगा *#70 वे #गढ़वाल #कप* के फाइनल में हाइबोल्टेज मुकाबला 11 बजे से #गढ़वाल #रायफल (16 वी) ओर #दून #सिटी #एफसी के मध्य खेला जाएगा ।

 

ओर फाइनल मुकाबले से पहले वेटरन खिलाड़ियों(40 वर्ष से अधिक) #कोट #ब्लॉक #पौड़ी #प्लाटूनस एवं #लैंसडौन #लायंस के मध्य 10 बजे खेला जाएगा ।

 

 

आज के मैच के रेफरी प्रकाश, रोहित एवं शिवम रहे
व ऑफिसियल ऋतिक एवं शिवम नेगी , इन्द्र रहे ।
एवं आज के मैच में शानदार कमेंट्री में, सुरदीप गुसाईं ,मेहरबान नेगी द्वारा की गई।

स्व शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार भट्ट, उपाध्यक्ष मनीष भट्ट(गोल्डी), सचिव सुनील रावत, सह सचिव गोपाल जसोला, कोषाध्यक्ष अरविंद बंसल एवं समस्त खेल प्रेमी मौजूद रहे ।


Spread the love