Spread the love

नैनीताल—   उत्तराखण्ड के सूर्या गांव में महिला को शिकार बनाने वाले बाघ को ट्रेंक्यूलाइज कर रैस्क्यू किया वन विभाग की टीम ने।बीते शुक्रवार 3 अप्रैल को सूर्या गांव में महिला को रगड़कर जंगल ले जाकर मारने वाला बाघ माना जा रहा है।

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के समीप बसे सूर्या गांव में एक बाघ ने लकड़ी और घास लेने जंगल गई महिला पर बीती 3 अप्रैल को हमला कर दिया था। बाघ महिला को जंगल में घसीटकर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया था।

इस घटना के बाद पिछले कुछ दिनों से रानीबाग क्षेत्र में बाघ का आतंक फैल गया। ग्रामीण बाघ को मारने या उसे रैस्क्यू करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत थे।

वन विभाग के अथक प्रयासों के बाद आज कथित आदमखोर बाघ को ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ लिया गया। वन विभाग के जंतवाल गांव में लगाए गए पिंजरे में बाघ फंस गया जिसे ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।


Spread the love

You missed