Spread the love

काठगोदाम/हल्द्वानी—-  आज बूढ़ी दीपावली के पावन पर्व पर रानीबाग के गार्गी नदी तट पर महापौर गजराज बिष्ट के सानिध्य में दीपोत्सव मनाया गया।

महापौर ने कहा कि जून माह से नगर निगम ने पावन गार्गी नदी के उत्थान के लिये आरती प्रारंभ की गयी है जो प्रतिदिन सायंकालीन आरती की जा रही है, आज उसी क्रम में बूढ़ी दीपावली के अवसर पर 551 दीप जलाकर दीपोत्सव बनाया गया।

कार्यक्रम आयोजक श्सचिन साह ने महापौर गजराज बिष्ट की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि हम गार्गी नदी के तट पर समय समय पर विभिन्न आयोजन करने का कार्य कर इस धाम में अन्य स्थानों की तरह भव्य आरती का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री  सुरेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष  नवीन भट्ट, पार्षद श्रीमती बबली वर्मा, श्रीमती तनुजा जोशी, श्रीमती हेमा भट्ट, मंडल अध्यक्ष  नीरज बिष्ट,  संदीप सनवाल, श्रीमती कंचन उप्रेती, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, मंडल महामंत्री  मनोज रावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed