Spread the love

हल्द्वानी—   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा तीन दिवसीय आउटरिच प्रोग्राम का उद्घाटन सिन्थिया सिनियर सेकेन्‍ड्री स्‍कूल, हल्‍द्वानी में किया गया l

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व विकास से संबंधित जानकारियां देना एवं विश्वविद्यालय में चल रहे पाठ्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के बारे में बताना था l

कार्यक्रम में महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो0 रेनू प्रकाश द्वारा विद्यार्थियों को व्‍यक्तित्‍व विकास के सम्‍बन्‍ध में बताया तथा विद्यालय का आभार प्रकट किया।

वही सहायक प्रध्‍यापक डॉ0अखिलेश सिंह ने छात्रों को प्रवेश तथा विश्‍वविद्यालय में सं‍चालित पाठ्यक्रमों से सम्‍बन्धित जानकारी दी।

डॉ0 नागेन्‍द्र गंगोला ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को व्‍यक्तित्‍व विकास के सम्‍बन्‍ध में व्यापक जागरूक किया जिससे भविष्य में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को व्यक्तित्व विकास एवं कम्यूनिकेशन स्किल से लाभ प्राप्त होगा l

विश्वविद्यालय के हल्‍द्वानी क्षेत्र की सहायक क्षेत्रीय निदेशक रेखा बिष्ट द्वारा सभी प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न विषयों की उपयोगिता व प्रवेश की जानकारी दी गई।

डॉ0 नमीता बर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्‍ठ शिक्षक एवं प्राचार्य द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का आभार प्रकट किया l


Spread the love