Spread the love

उत्तराखंड—  देवभूमि उत्तराखण्ड के कण कण में भगवान शिव का निवास है। शिव भीमताल के भीमेष्वर महादेव में विराजमान हैं। शिव रात्रि में श्रद्वालू पूजा अर्चना और जलाभिशेक कर महादेव की आराधना करते हैं।

भीमताल झील से लगे इस महादेव मंदिर को शिवरात्रि के मौके पर दुल्हन कि तरह सजाया है। आज सवेरे से ही मंदिर में श्रद्वालुओ का आना शुरु हो गया।

भीमताल का यह भीमेष्वर महादेव मंदिर द्वापर युग का है। बताया जाता है कि चंद्र वंष के राजा कल्याण चंद्र ने इस मंदिर का निर्माण कराया, तभी से यहाॅ भगवान शिव को पूजा जा रहा है।

हर शिवरात्रि को यहाॅ मेले का आयोजन होता है और श्रद्वालू शिव की पूजा अर्चना करते हैं।

इस मौके पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। मान्यता है की यहा मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है, जिससे इस मंदिर में लोगो की अपार श्रद्वा है।


Spread the love

You missed