
हल्द्वानी— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल जनहित की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी नैनीताल को उनकी मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से सुझाव को धरातल मे लाने हेतु अधिकारियो को निर्देशित करने का निवेदन किया ।
संगठन के जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामन्त्री प्रज्ञान भारद्वाज ने कहा कि——–
1- दीपावली के त्यौहार की आड में कुछ लोगों द्वारा धनराशि लेकर सड़क को पूरी तरह घेर कर फड़ ठेले लगवाकर अतिक्रमण करते हैं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता हैं अतः अतिक्रमण विरोधी अभियान निरंतर जरूरी हैं।

2– भीड़ भाड़ अधिक आने के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देकर रास्ता संकरे होने का फायदा उठाकर आसानी से भाग सकते हैं।
3– बाजार क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना या अनहोनी से सुरक्षा हेतु अग्निशमन सेवाओं और स्वास्थ एंबुलेंस को दुरुस्त किया जाए, जो बाजार क्षेत्र में आसानी से घुस सके।
अतः प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी जनहित में आपसे मांग करते है कि आपके द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान जो चलाया जा रहा है तो उसका समर्थन करते हुए उपरोक्त तीनों बिंदुओं पर त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा हैं।
मांग करने वालो मे सह सयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश महामन्त्री राजेंद्र फरस्वांन, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट ,जिला महामन्त्री प्रज्ञान भारद्वाज ,प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता ,गौरव अग्रवाल, रिशब् पाठक, कुंदन रावत, धर्मेद बोस, राजीव शर्मा ,अस्मित गुजराल ,नुसरत सिद्दीकी, नितेश थुवाल, अमित जोशी आदि उपस्थिति रहे।
