Spread the love

रुद्रपुर–– लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सुचारू संपादन हेतु पीठासीन व मतदान अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण पंतनगर विश्वविद्यालय के गॉधी हॉल में दिया गया, जिन्हें मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पालियों में सैद्धान्तिक एवं ईवीएम व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय प्रशिक्षण के अंतिम दिवस मंगलवार को दो पालियों में रूद्रपुर विधानसभा के कुल-1150 पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी से सम्पन्न कराने के लिए सभी कार्मिक सौंपे गए कार्यो एंव दायित्वों का बखूबी निर्वहन करना सुनिश्चित करेगें।

 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्मिक तटस्थ होकर कार्य करेंगे तथा मतदान पार्टियां अपने ही बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेंगे व किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत क्षम्य नही होगी। मतदान से पूर्व मॉकपोल अनिवार्य रूप से प्रातः 5.30 बजे करायेगें तथा नियत समय प्रातः 07 बजे से मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करेगें।

 

उन्होने कहा कि प्रत्येक दो घण्टे में मतदान की सूचना कन्ट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करेगें।

 

उन्होने कहा कि पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी का अच्छी तरह अध्ययन कर ले साथ ही ईवीएम संचालन में दक्ष हो ले ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा जो भी शंकाए है उनका सामाधान प्रशिक्षण के दौरान ही कर लें।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा सभी मतदान अधिकारी अपने-अपने दायित्व को निर्वाहन करेगें व समन्वय स्थापित करते हुये निष्पक्ष व पारदर्शिता से मतदान कराना सुनिश्चत करेगें।

See also  बंगाल में कांटे की टक्कर,, ममता या बीजेपी ? असम समेत 5 राज्यों के Exit Polls..कौन रिपीट-कौन बेदखल..।

 

मतदान कर्मी टीम भावना से मिलजुल कर कार्यो को अंजाम दे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी अभिकर्ताओं की मौजूदगी में मतदान से पूर्व मॉक पोल कराना अनिवार्य है।

 

पीठासीन अधिकारी हस्तपुस्तिका का भलीभांति अध्ययन कर लें। मतदान बूथ में पीठासीन अधिकारी अनुशासन बनाये रखे, शालीनता से व्यवहार करें, ताकि शांतिपूर्ण, निर्वाध मतदान संपन्न हो सकें। सभी कार्मिक अपना भी मतदान अवश्य करेगें।

 

सहायक निर्वाचन अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट ने मतदान कार्मिकों को सम्बोधिकत करते हुये कहा कि निर्वाचन में मतदान महत्वपूर्ण होता है मतदान कराने के लिये मतदान अधिकारियों की अति मतत्वपूर्ण होती है इसलिए सभी मतदान अधिकारी मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर दक्ष हो जाये तथा निर्वाध मतदान सम्पन्न कराये।

 

उन्होने कहा कि मतदान स्थलों पर सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित कर दी गयी है। सभी मतदान पार्टियां अपने बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेगें।

 

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नरेश दुर्गापाल, परियोजना निदेशक अजय सिंह व मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।

 

इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

 

प्रशिक्षण में नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक अजय सिंह, नोडल खानपान विपिन कुमार, सहायक नोडल कार्मिक केएस रावत, सहायक नोडल पोस्टल वैलेट सुभाष गुप्ता सहित पीठासीन, मतदान अधिकारी व सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपिस्थत रहें।

See also  आख़िरकार RTI का हुआ असर,,,जानिए क्या है मामला?

 

संवाददाता– सम्मी मेहर


Spread the love