Spread the love

पौड़ी- मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौडी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद में नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग अभियुक्त रोहन नेगी एवं आदित्य अधिकारी को 6.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रेलवे फाटक कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोटद्वार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपीलः- यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

 

 

बरामद मालः-

1-अभियुक्त रोहन नेगी से बरामद 03.15 ग्राम अवैध स्मैक

2- अभियुक्त आदित्य अधिकारी से बरामद 03.00 ग्राम अवैध स्मैक

पंजीकृत अभियोगः-

मु0अ0सं0-260/2023, धारा-8/21 NDPS ACT

अभियुक्तों का नाम पताः-

  1. रोहन नेगी पुत्र राजमोहन सिंह नेगी निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल।
  2. आदित्य अधिकारी पुत्र पूरण सिंह अधिकारी निवासी शिवराजपुर उमरावनगर कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल।

अभियुक्त रोहन नेगी का आपराधिक इतिहासः-

मु0अ0सं0 -294/2022 धारा 8/21 NDPS ACT (थाना कोटद्वार)

See also  आयकर रिटर्न प्रारूप जारी न होने से करदाता और अधिवक्ता परेशान,,,,।

पुलिस टीम-

1- व0उ0नि0 श्री जयपाल सिंह

2- उ0नि0 श्री कमलेश शर्मा

3- उ0नि0 श्री नवीन पुरोहित

4- कानि0 287 नापु0 श्री पवनीश कवि

5- हे0कानि0 108 नापु0 श्री उत्तम सिंह चौहान

6- कानि0 122 नापु0 श्री आशीष बिष्ट

7- कानि0 288 नापु0 शूरवीर सिंह


Spread the love

You missed