हलद्वानी– उत्तराखण्ड मुक्त वि0वि0 द्वारा B.Ed (ODL) एवं B.Ed. (Special) की प्रवेश परीक्षा दो परीक्षा केन्द्रों एम0बी0पी0जी0का0, हल्द्वानी एवं श्री गुरूराम राय पी0जी0का0, देहरादून में आयोजित कराई गई।
परीक्षा केन्द्र हल्द्वानी में B.Ed (ODL) में 784 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 268 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा देहरादून में 1011 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 404 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केन्द्र हल्द्वानी में B.Ed (Sep.) में 255 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 120 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा देहरादून में 628 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 226 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वि0वि0 के कुलपति प्रो0 ओ0पी0एस0 नेगी द्वारा हल्द्वानी परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रो0 सोमेश कुमार द्वारा बताया गया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित कराई गई थी तथा दोनों पालियों में परीक्षाएं सुचारू एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्पादित हुई।

