
उत्तराखंड— देवभूमि उत्तराखंड के गौरवशाली 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल्याणम स्पेशल स्कूल में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेश कपिल एवं श्री रवीन्द्र सिंह बिष्ट ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यालय की शिक्षिका सुश्री संगीता दानू ने मधुर पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर वातावरण को सुरम्य बना दिया|
विद्यालय के बच्चो ने उत्तराखंड पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।बच्चो द्वारा पहाड़ी गीतों पर नृत्य के माध्यम से राज्य की लोकसंस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया,जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा|

मुख्य अतिथि सुरेश कपिल ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तराखंड केवल भौगोलिक रूप से एक राज्य नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और त्याग की भूमि है।
यहाँ के लोग अपनी मेहनत, सादगी और आत्मसम्मान के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। इन बच्चों की प्रतिभा,आत्मविश्वास और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति देखकर हम सबको गर्व महसूस होता है।
कार्यक्रम मे अतिथि रहे रविन्द्र बिष्ट ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को शिक्षा और सम्मान दोनों प्रदान कर रहा है और साथ ही सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परिधानों और परंपराओं से सजा हुआ था।बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभा बिष्ट द्वारा किया गया तथा समापन पर नीतिका अंडोला ने भावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
