
नैनीताल—- नैनीताल पुलिस का चैकिंग और सत्यापन अभियान जारी है, जिससे अपराधों में कमी लायी जा सके।
इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा है।
बिना सत्यापन किरायेदारों को निवास कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी लगातार कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

आज पुलिस द्वारा कुल 293 सत्यापन किये गए, सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही 51 व्यक्तियों पर की गई, जिनसे 9750 रुपये जुर्माना वसूला गया।
इसके अलावा 12 भवन स्वामी चालान का चालान किया गया, जिसमे 6 लालकुआ क्षेत्रसे तथा 6 काठगोदाम क्षेत्र से है ,जिनसे कुल ₹1,20,000 जुर्माना वसूला गया।
इसके अतिरिक्त डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से संदिग्ध स्थानों की गहनता से तलाशी ली गई।
थाना कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत कालीचौड़, बेलबाबा मंदिर, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन बाजार हल्द्वानी एवं काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
डॉग स्क्वायड की भूमिका अपराध की रोकथाम एवं साक्ष्य संकलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं।
पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अनुरोध किया गया है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।
