
कोटद्वार– डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में दिनांक 22.8.2024 को वर्चुअल लैब पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आईआईटी दिल्ली के सीनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री चंदन कुमार एवं श्री चिराग डे रिसोर्स पर्सन के रूप में मौजूद रहे।
कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात रिसोर्स पर्सनस, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी.एस. नेगी, जयहरी खाल महाविद्यालय से आए डॉ. डी.एस. चौहान एवं मंच पर उपस्थित सीनियर प्रोफ़ेसर्स का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। डॉ. सुरेश कुमार,असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान विभाग ने दोनों रिसोर्स पर्सन का संक्षिप्त परिचय दिया।
प्रोफेसर आदेश कुमार, नोडल अधिकारी वर्चुअल लैब, डा पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के द्वारा वर्चुअल लैब के विषय में संक्षिप्त जानकारी छात्रों को दी गई।

इसके पश्चात वर्चुअल लैब के विषय में दोनों रिसोर्स पर्सन्स के द्वारा विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। जिसमें कि उनके द्वारा अलग-अलग विषयों जैसे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं अन्य प्रयोगात्मक विषयों पर विभिन्न स्लाइड्स एवं एनिमेशन के माध्यम से प्रैक्टिकल संपादित करने की प्रक्रिया को छात्र-छात्राओं को सिखाया गया। वर्तमान समय में वर्चुअल लैब की आवश्यकता, उसके प्रभाव तथा उसके गुण–दोषों भी पर भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उपरोक्त कार्यशाला में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
रिसोर्स पर्सन्स के व्याख्यान के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्चुअल लैब के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए वर्चुअल लैब का कॉन्सेप्ट बहुत अधिक प्रासंगिक हो गया है। उत्तराखंड के अति दुर्गम महाविद्यालय जहां प्रयोगशालाओं की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है वहां यह प्लेटफॉर्म छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही उपयोगी हो सकता है। कार्यशाला के अंत में प्रो. मुरलीधर कुशवाहा, विभाग प्रभारी वनस्पति विज्ञान के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यशाला में मंच संचालन का कार्य प्रोफेसर राखी डिमरी द्वारा किया गया।
इस कार्यशाला में राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरी खाल, राजकीय महाविद्यालय रिखणी खाल, राजकीय महाविद्यालय सतपुली एवं राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन प्रतिभाग किया। उपरोक्त कार्यशाला में डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. नंदी गडिया, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. सुनीता नेगी, डॉ. संजय मदान, डॉ. विनोद सिंह, डॉ सुरभि मिश्रा, डॉ. चंद्रप्रभा भारती, डॉ. जितेंद्र दिवाकर, डॉ. मुकेश रावत, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. श्वेता कुकरेती, डॉ. नेहा कुकरेती, डॉ. सूर्य मोहन, डॉ. धर्मेंद्र कुमार आदि प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के 167 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
