Spread the love

 

कोटद्वार– भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी के निर्देश अनुसार आज कोटद्वार की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी जी के नेतृत्व में समस्त भाजपा की पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व समस्त मातृशक्ति बहनों द्वारा योग दिवस मनाया गया।

 

जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार की विधायिका श्रीमती रितु खंडूरी भूषण जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ l

 

सभी बहनों ने बड़े उत्साह से योग का आनंद लेकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मिशन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई l

 

जिला अध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी का कहना है कि योग करने से हमारे शरीर के अनेक रोग नष्ट होते हैं इसलिए नित्य बहनों को योग करना आवश्यक हैl योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है।

 

यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है। जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव, मरोड़, मरोड़ और खिंचाव जैसी कई क्रियाएं होती हैं।

 

इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। विधायिका रितु खंडूरी भूषण जी ने बहनों को बताया कि
योग सिर्फ़ शरीर को मोड़ना या मरोड़ना और सांस को रोकना नहीं है।

 

यह आपको ऐसी अवस्था में लाने की तकनीक है जहाँ आप वास्तविकता को बस वैसे ही देखते और अनुभव करते हैं जैसी वह है।

 

अगर आप अपनी ऊर्जा को उल्लासमय और आनंदित होने देते हैं, तो आपका संवेदी शरीर फैलता है। यह आपको पूरे ब्रह्मांड को अपने एक हिस्से के रूप में अनुभव करने में सक्षम बनाता है,l

See also  सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की वृद्धि पर जताया रोष,,,,,।

 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री लक्ष्मी रावत मीनू डोबरियाल, यशोदा नेगी रजनी बिष्ट,माहेश्वरी बिष्ट, आशा ध्यानी, मंडल अध्यक्ष नीरूबाला खंतवाल, नीना बेंजवाल, रामेश्वरी देवी,ऊषा थपलियाल, माया शाह सहित सभी बहनें उपस्थित थी l


Spread the love

You missed