Spread the love

हल्द्वानी– बुधवार को कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने लोहरियासाल तल्ला, ट्रांसपोर्ट नगर और राजपुरा वार्ड नंबर 12, 13 और 14 क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें जनता का जबरदस्त समर्थन मिला।

 

 

राजपुरा में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। लोगों ने ललित जोशी को कंधों में उठाकर राजपुरा की गलियों में घुमाया।

 

बुजुर्गों युवाओं और मातृशक्ति में ललित जोशी को देखकर जोश और उत्साह नजर आया। ललित जोशी ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्यार और समर्थन दिल को छू लेने वाला है। उन्होंने वादा किया कि सीवर लाइन और पेयजल समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

 

उन्होंने क्षेत्र के हर घर तक विकास पहुंचाने का भरोसा दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता में ललित जोशी और कांग्रेस पार्टी को लेकर उत्साह और जोश साफ तौर पर दिखाई दिया।

 

राजपुरा की गलियों में लोगों का हुजूम उमड़ आया। भीड़ देख ललित जोशी भी गदगद हो उठे। ललित जोशी ने कहा कि राजपुरा के लोगों के प्यार ने मेरा दिल जीत लिया।

 

इस दौरान राजपुरा में आयोजित सभा में विधायक सुमित हृदयेश ने भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी माता, दिवंगत इंदिरा हृदयेश ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

 

राजपुरा कांग्रेस का गढ़ है, और यहां की जनता धर्म और जाति की राजनीति को नकारती है। उन्होंने 23 जनवरी को कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

See also  एक मंडप... पांच शादियां, दुल्हनें खुद बारात लेकर पहुंचीं.. ढोल-दमाऊं की गूंज और पारंपरिक रस्में_पांच भाइयों की अनोखी शादी ने खींचा सबका ध्यान,,,,,।

 

 

वही लोहरियासाल तल्ला में ललित जोशी ने कहा कि उनका विजन ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण और नगर निगम कार्यालय स्थापित करने को प्राथमिकता बताया, ताकि लोग अपनी समस्याओं को आसानी से दर्ज करा सकें। महिलाओं ने उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।

 

 

ट्रांसपोर्ट नगर में जनसंपर्क के दौरान ललित जोशी ने व्यापारियों से मुलाकात की। व्यापारियों ने उनके संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एकजुटता दिखाई। व्यापारियों और जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वही तो टू डोर पहुंच कर लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। लोगों ने भी ललित जोशी को पूरा समर्थन देने का वादा किया और बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया।

 

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत सिंह बड़गड़वाल, सतीश नैनवाल, गोविंद बिष्ट, मलय बिष्ट, प्रकाश पाण्डे, दीप चन्द्र पाठक, हेमंत साहू, मलय बिष्ट, दीप सिंह, विनोद कुमार, विपिन लाला, विक्रम रंधावा सुमित कुमार, धर्मवीर शासक, सूरज प्रकाश प्रीति आर्या, राधा आर्य, करन नेगी, कमल सिंह धामी, जगदीश बिष्ट, अंशु सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने ललित जोशी के पक्ष में समर्थन जताया।


Spread the love

You missed