हल्द्वानी– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. महोदय को आज दिनांक 20.10.2026 को एक वरिष्ठ नागरिक का बैग खोने के संबंध में फोन एवं मैसेज के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी टीपीनगर को त्वरित कार्रवाई कर बैग बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्देशों के क्रम में चौकी टीपी नगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए एवं ई-रिक्शा चालकों तथा बस कर्मियों से गहन पूछताछ व संपर्क किया गया।
पुलिस टीम के अथक प्रयासों से खोया हुआ बैग बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। उक्त बैग बलवंत सिंह रावत (60 वर्ष) निवासी देहरादून का था, जिसमें उनके जरूरी दस्तावेज एवं नकदी रखी हुई थी।
पुलिस द्वारा बरामद बैग को सकुशल वरिष्ठ नागरिक के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ बैग सकुशल वापस पाकर वरिष्ठ नागरिक द्वारा नैनीताल पुलिस एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
