Spread the love

कोटद्वार– मंगलवार को उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजमोहन कन्याल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मंडल माननीय पूर्व स्वास्थ्य मंत्री  सुरेंद्र सिंह नेगी के कार्यालय में वन निगम कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं, विभाग में प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कर्मचारी उत्पीड़न, भ्रष्टाचार को लेकर मुलाकात की।

 

 

पूर्व मंत्री को कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन दिया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया की शासन में कर्मचारियों के अहित में प्रबंधन के निर्णयों को निरस्त करने के लिए बातचीत कर वन विकास निगम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

आउटसोर्स कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी कर्मचारी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी इसके लिए वे निजी स्तर से पूरा सहयोग करेंगे ।

 

 

शिष्ट मंडल में प्रभागीय अध्यक्ष नेहा बड़थ्वाल, राहुल बेदवाल, सुरेंद्र डोगरा, मनोज कुमार, अंकुर कन्याल, विवेक चौधरी, राजकुमार आदि उपस्थित थे।


Spread the love