Oplus_131072
Spread the love

हल्द्वानी—काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर मरम्मत कार्य होने के कारण नैनीताल पुलिस ने पुल का कार्य पूर्ण होने तक जारी की वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था की हैं।

 

 

डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल की सभी पर्यटकों और स्थानीय जनता से अपील–पहाड़ से हल्द्वानी आवागमन के दौरान यातायात प्लान का  विशेष ध्यान रक्खे।

 

 

सभी जनो को इससे संबंधित सूचना इस प्रकार  है कि ,काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर मरम्मत कार्य होने के कारण तत्काल प्रभाव से पुल का कार्य पूर्ण होने तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।

 

जिसका विवरण इस प्रकार है —

 

— शहर हल्द्वानी/काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे।

—  संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी/काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन वाया रूसी बाईपास -कालाढूंगी होकर आएंगे।

 

 

पुलिस ने आमजनमानस से अपील की है कि कृपया मरम्मत कार्य के दौरान यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचने हेतु उपरोक्त यातायात प्लान के अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें।


Spread the love

You missed