
हल्द्वानी– सट्टे को रोकने के लिए पुलिस सख्त रवैया अपनाए हुए हैं , इसी क्रम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान एक व्यक्ति को सट्टे की खाई बाडी करते हुऐ गिरफ्तार किया गया ।
अभि0 राजेश गुप्ता पुत्र बालक राम निवासी चौधरी कालोनी गोजाजाली थाना बनभूलपुरा उम्र 45 वर्ष को बहद् बाबू खाँ के घर के बाहर इन्द्रानगर नियर दुर्गा मन्दिर थाना बनभूलपुरा से सट्टा की खाई बाडी करते हुऐ मय सट्टा पर्ची, पैन गत्ता व नकदी 1320/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्व थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
