
ग़ाज़ियाबाद—– सेवा भारती महानगर गाजियाबाद द्वारा स्टार रामेश्वरम सोसाइटी, राजनगर एक्सटेंशन में एक फ्री सैनेट्री पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित एवं आवश्यकतावान परिवार की बहनों को मुफ्त सैनेट्री पैड वितरित करना और उन्हें सेनेटरी पैड के फायदे और निस्तारण के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में 40 महिलाओं को सैनेट्री पैड्स के करीब 80 पैकेट्स वितरित किए गए।

सेवा भारती, महानगर गाजियाबाद के वरिष्ट पदाधिकारियों और स्टार रामेश्वरम सोसाइटी, राजनगर एक्सटेंशन की ए ओ ए के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी से रैनी अग्रवाल और अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी से डॉक्टर भी उपस्थित रहे।
स्टार रामेश्वरम सोसाइटी की ए ओ ए अध्यक्ष चित्रा सिंह, सह मंत्री रश्मि चौहान एवं सह कोषाध्यक्ष चिंकी शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रही।
सेवा भारती हमेशा की तरह जरूरतमन्द महिलाओं को सैनेट्री पैड्स वितरण का कार्यक्रम करती रहती हैं। राजनगर एक्सटेंशन के संयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था।
सेवा भारती महानगर गाजियाबाद द्वारा इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं ताकि समाज के वंचित वर्गों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
