
नैनीताल– नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास रात को करीब 11:15 बजे एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई, पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने जब यह देखा तो तत्परता और साहस का परिचय देते हुए उस महिला को डूबने से बचा लिया।
पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला।
इस बहादुरी भरे प्रयास से महिला को बचा लिया गया और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया।

इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने मानवता और कर्तव्य निष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस कठिन समय में उनकी तत्परता और साहस ने एक महिला का जीवन बचा लिया।
