हल्द्वानी— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पहलगाम में आतंकी हमले की घोर निंदा की हैं, और सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।
संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा जिस प्रकार से आतंकवादियों ने बेकसूर लोगों की जान ली हैं, केंद्र सरकार को आतंकवादियों और उनको मदद करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। जिससे भविष्य में कोई आतंकवादी इस प्रकार का जघन्य अपराध करने की कभी दुस्साहस नहीं कर सके।
आतंकी हमले की निंदा करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता , प्रदेश संयोजक धर्म यादव, प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद, राकेश, टीटू, सुभाष मोंगा, पार्षद राजेन्द्र मुन्ना, संरक्षक पुरन पाठक, भगवान सहाय, धर्मेंद्र गुप्ता, ऋषभ पाठक, चमन गुप्ता, पियूष गोयल, अस्मित गुजराल, नुसरत सिद्दिकी, संजय वर्मा, रामप्रसाद कश्यप, कुंदन रावत आदि रहे।
