Spread the love

कोटद्वार— : लियो क्लब कोटद्वार डिग्निटी के सभी सदस्यों द्वारा लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी के तत्वावधान में आज तिलू रौतेली चौक, कोटद्वार में जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को शीतल जल उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों ने शीतल जल ग्रहण कर इस सेवा का लाभ उठाया।

लियो क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण भाव से जल वितरण करते हुए सामाजिक सेवा का संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और इसे मानव सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी एवं लियो क्लब कोटद्वार डिग्निटी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों में भविष्य में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।


Spread the love

You missed