Spread the love

नैनीताल— जनपद नैनीताल के जोलीकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ एक 21 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद किया।

घटना 31 मई की देर रात्रि की है, जब पुलिस चौकी जोलीकोट के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक तालाब में डूब गया है।

तत्काल सहायता की आवश्यकता को देखते हुए SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में एक टीम को रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

घटनास्थल रोड हेड से लगभग 2–3 किलोमीटर नीचे एक सुनसान और दुर्गम इलाके में स्थित तालाब था। घनघोर अंधेरा, जंगली इलाका और विषम भौगोलिक परिस्थितियाँ होने के बावजूद SDRF टीम ने मौके पर पहुँचते ही तत्परता के साथ रात्रि सर्च ऑपरेशन आरंभ किया।

काफी मशक्कत और सतर्कता के साथ किए गए इस ऑपरेशन में अंततः युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान जीवन रावत पुत्र  तेज सिंह रावत, उम्र 21 वर्ष, निवासी बच्चीनगर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। SDRF टीम ने शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर से यह याद दिला दिया है कि प्राकृतिक जल स्रोतों, खासकर दुर्गम क्षेत्रों में स्थित तालाबों या नदियों के आसपास अत्यधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

See also  मदरसन कंपनी विवाद का पटाक्षेप:- श्रमिकों का अनशन खत्म, भड़काने वालों पर गुंडा एक्ट,,,

एसडीआरएफ द्वारा समय पर की गई कार्रवाई और विषम परिस्थितियों में साहसपूर्वक किया गया यह सर्च ऑपरेशन सराहनीय है।

प्रशासन की ओर से जनता से अपील की गई है कि बारिश के मौसम में या ऐसे प्राकृतिक जल स्रोतों के निकट जाने से पूर्व पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या SDRF को सूचित करें।


Spread the love

You missed