हल्द्वानी- नौकरी दिलाने के नाम पर कंपनी ने एक युवक को लाखों रूपए का चूना लगा दिया। जालसाजों ने युवक से करीब 8 लाख की रकम ठग ली। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तब वह पुलिस की शरण में पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रमोद कुमार पुत्र बुधि बल्लभ निवासी लालपुर नायक, आरटीओ रोड गिरि कॉलोनी ने कहा है कि उसे बीती 24 जून को कोरटेवा इक अगरीसाइंस कंपनी फिनलैड से नौकरी का प्रस्ताव आया।

 

Advertisement

 

28 से लेके 3 जुलाई तक तीन बार ऑनलाईन इंटरव्यू हुआ। इसके बाद 4 जुलाई को उसे ऑफर लेटर प्राप्त हुआ। 18 जुलाई को उसे इमिगरेशन रिपरेसनटेटिव आथोराईजेशन लेटर भेजा गया। साथ ही विजा रिपरेसनटेटिव ने मुझसे कागजात मांगे। 19 जुलाई को वहां से वीजा और रेसिडेंस परमिट की इंवाइस भेजी गई। जो 42,055.90 की थी।

 

 

साथ ही 20 जुलाई को वर्क परमिट की इंवाइस 88,885.90 की भेजी गई। साथ ही 24 जुलाई को अकाउंट खोलने के लिए 195,207.70 ले लिए गए। इस तरह अलग-अलग किश्तों में उससे करीब लाख की रकम ले ली गई। इसके बाद जब उसे कंपनी की ओर से कोई मैसेज नहीं आया तो उसने जानकारी जुटाई। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You missed