रामनगर–   आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी (रजिस्टर्ड), तेलीपुरा रोड, रामनगर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 1 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट डॉ. पूरन चंद्र पांडे एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल ने संयुक्त बयान में बताया कि अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि अन्य पदों पर एकल नामांकन के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

Advertisement

अध्यक्ष पद के लिए बिरेन्द्र सिंह रौतेला एवं रवि भट्ट ने नामांकन किया है।

अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी –
– उपाध्यक्ष: रवि कुमार चौहान
– सचिव: परमजीत सिंह असवाल
– उपसचिव: कैलाश चंद्र
– कोषाध्यक्ष: अनिल कुमार राठौर
– ऑडिटर: कृपाल सिंह बिष्ट
– कार्यकारिणी सदस्य: राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र भारती, संतोषी एवं सुरभि अग्रवाल

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी की अंतिम मतदाता सूची में कुल 66 मतदाता शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। सभी सदस्यों से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में सहयोग की अपील की गई है।

You missed