
हल्द्वानी— कैंचीधाम आश्रम के स्थापना दिवस पर 15 जून को भवाली के आगे कैंची धाम आश्रम में विशाल मेला का आयोजन किया जाता हैं, निबकरौली बाबा के भक्त सिर्फ भारत मे ही नही, वरन पूरी दुनिया मे हैं। जो आज के दिन आश्रम की स्थापना दिवस पर यहाँ आते हैं।
इसी के उपलक्ष में हल्द्वानी से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां के धर्मप्रेमी भक्त शरबत और लंगर का आयोजन जगह जगह करते हैं। और भक्त इनको पाकर तृप्त हो जाते है
आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के लंगरो का आयोजन किया गया, जिसमे राजकीय मेडीकल कॉलेज गेट पर पवन नगर और उनकी मित्रमंडली ने भकतो के लिए शरबत पिलाने की व्यवस्था की थी, जिसमे उनके साथ राजीव साहू, राजू गुप्ता, शिवम जायसवाल, सूरज जौली, निहाल सक्सेना, सचिन अग्रवाल, अभय चौधरी, लककी, कुलदीप सिंह, नानू पंजाबी आदि रहे।

