
पौड़ी— पुलिस का लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी हैं, इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में कोतवाली, कोटद्वार व सी0आई0यू0 पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी।
इस चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति रोहित जोशी के कब्जे से 10.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।
