हल्द्वानी— महादेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हल्द्वानी में आज फ्रेशर्स पार्टी, फेयरवेल एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. योगेश बरशिलिया, प्रिंसिपल धीरज कटारिया, रजिस्ट्रार शिवाकांत, डायरेक्टर नैना बरशिलिया सहित स्टाफ सदस्य अंकित पांडे, आदिबा परवीन, ईशा बिष्ट, अंकिता तिवारी एवं हेमा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया, वन अधिकारी मदन सिंह बिष्ट एवं मनोज बरशिलिया, हिमांशु कफलतिया, मंनोज बेलवाल, डॉ सियाराम साहू रहे। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनकी मार्कशीट एवं डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह के विजेता –
मिस फ्रेशर: सुभाना राही
मिस्टर फ्रेशर: तनु सरकार
स्टाइलिश गर्ल: हिमानी
स्टाइलिश बॉय: कमल
मिस फेयरवेल: निधि
मिस्टर फेयरवेल: निखिल
समारोह में विद्यार्थियों ने डांस, सिंगिंग एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का लुत्फ उठाया। कॉलेज परिवार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
