Spread the love

कोटद्वार—  रैज कार्यालय मटियाली विकासखंड द्वारीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल में द हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित वन अग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना के अंतर्गत मटियाली रेंज में वन विभाग के सहयोग से वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज मटियाली के छात्रों द्वारा आंवाला ,हरेडा, बहेड़ा आदि के पेड़ लगाए गए!

 

कार्यक्रम में मटियाली रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी बी डी जोशी , मटियाली रेंज के समस्त स्टाफ धूलगांव के फायर फाइटर , हॅस फाउंडेशन की मोटीवेटर नीलम रावत उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed