
हल्द्वानी— आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 20 देवलचौड़ बंदोबस्ती में चुनावी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं।
इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने अपने चुनाव प्रचार को काफी गति ला दी है।
दीपा दरमवाल अपने पति, निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद सिंह दरमवाल तथा समर्थकों के साथ क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रही हैं।

वह घर-घर जाकर जनता से संवाद कर रही हैं और अपने पक्ष में समर्थन मांग रही हैं दीपा दरमवाल का कहना है कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है, जिसे लेकर उन्होंने जनता को समाधान का भरोसा दिलाया है।
इसी प्रचार के क्रम में आज दीपा दरमवाल के समर्थन में एक बड़ी जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए, इस विशाल जनसभा में नैनीताल/उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट , कालाढूंगी विधायक बंसीधर भगत, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित बडी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
आनंद सिंह दरमवाल ने अपनी पत्नी को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में हैं और पार्टी हाईकमान से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।
सांसद अजय भट्ट और विधायक बंसीधर भगत ने सभी से दीपा दरमवाल को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।
कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप, महामंत्री नवीन भट्ट, दर्जा प्राप्त मंत्री सुरेश भट्ट, आनंद दरमवाल, विष्णु , सुमित्रा प्रसाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रुति तिवारी ,आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
