Spread the love

हल्द्वानी—  आज ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट  और व्यापारियों के बीच बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई ।

बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल ने पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट  को बताई गई समस्याओं के संदर्भ में ध्यान आकर्षित किया।

जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर निरीक्षण करते हुए नालियों की सफाई और गंदे पानी के ट्रिटमेंट के लिए निराकरण करने के आदेश जारी किए ।

गाड़ियों को सिर्फ पार्किंग में ही खड़ा किया जाएगा, रोड में खड़ी करने पर परिवहन विभाग द्वारा रोज चालान किया जाएगा।

नई गाड़ी बनने के लिए और पुरानी गाड़ी की कटिंग परिवहन विभाग की अनुमति के बाद ही शुल्क लिया जाएगा

प्रांतीय नगर जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट कारोबारी कुंदन बिष्ट ने सिटी मजिस्ट्रेट  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी और शासन प्रशाशन एक दूसरे के पूरक हैं। अतः प्रशासन को प्रत्येक माह इसी प्रकार बैठक करनी चाहिए और कार्यालय में मौजूद कार्यरत कर्मचारी को कार्यालय में ना बैठकर ट्रांसपोर्ट नगर का समूचा निरीक्षण कर प्रतिदिन आपको वस्तुस्थिति से अवगत करवाना चाहिए

आज की बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट जसपाल कोहली ट्रासंपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल विशाल जुनेजा अरविंदर पाल परमजीत सिंह गगनदीप सिंह पंकज कुमार कैलाश अनीस अंसारी हरजीत चड्डा गुलवेज मालिक नवीन कांडपाल मिती गुजराल आदि व्यापारी रहे।


Spread the love

You missed