Spread the love

कोटद्वार—  आयुर्वेद पतंजलि योग पीठ के अध्यक्ष एवं बाबा राम देव के सहयोगी आचार्य बाल कृष्ण के जन्म दिवस एवं जड़ी बूटी दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) कोटद्वार के तत्वधान में  मनमोहन काला की अध्यक्षता में चक्रवर्ती सम्राट राजा भरत की जन्म स्थली कण्व आश्रम में पीपल, बरगद एवं नीम के पौधों को” असल देव अभियान” के अंतर्गत रोपण किया गया एवं उन्हें ट्री गार्ड की मदद से संरक्षित किया गया।

इस अवसर पर संस्थापक निदेशक राम भरोसा कंडवाल, उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, कोषाध्यक्ष मनमोहन काला, संगठन मंत्री नंदन सिंह नेगी ने भाग लिया।

पर्यटन के लिए आए उत्तर प्रदेश के छात्रों नीरज सैनी, यश वर्मा, रोहित कश्यप, हिमांशु कश्यप एवं कपिल कश्यप को संस्थापक कंडवाल ने कण्व आश्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आप भाग्य शाली है कि आज उस स्थान पर खड़े हैं जहां से भारत वर्ष का नामकरण हुआ साथ में गेप्स के द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण का अभिन्न अंग “असल देव अभियान” की जानकारी देते हुए इस अभियान में शामिल किया।


Spread the love