Spread the love

नैनीताल—  उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते अब नैनीताल जिले में भी 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

बताते चले मौसम विभाग में पूरे राज्य में 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड में है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 13 अगस्त को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

विभाग ने जिले के कई इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली, नदियों-नालों में तेज बहाव और भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।

जिलाधिकारी नैनीताल ने सुरक्षा को देखते हुए बुधवार, 13 अगस्त को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

You missed