Spread the love

कोटद्वार—- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

बादल फटने से अब तक 51 लोगों ने जान गवा दी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

जान गवाने वालों में दो सीआरपीएफ जवान भी शामिल थे। जिनकी तलाश जारी है। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने कई घरों, दुकानों और वाहनों को बहा दिया है।

बताया जा रहा है कि बादल फटने की इस घटना में लैंसडौन की देवरानी-जेठानी की भी मौत हुई है। घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें, लैंसडौन के व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता रामदास गुप्ता की बेटी दीपा अग्रवाल (50) अपने पति संदीप अग्रवाल, बेटे दक्ष अग्रवाल (16), जेठ अशोक अग्रवाल और जेठानी नीता अग्रवाल के साथ प्रसिद्ध किश्तवाड़ जिले के मचैल माता मंदिर में पूजा करने गई थीं।

दीपा अग्रवाल के भाई व्यापार मंडल लैंसडौन के सचिव मोहित गुप्ता ने बताया कि मचैल माता के दर्शन के बाद पूरा परिवार वहां लगे लंगर में बैठा था।

तभी अचानक बादल फटने से आए सैलाब की चपेट में दीपा और उनकी जेठानी नीता अग्रवाल आ गईं। अशोक अग्रवाल और उनके बेटे दक्ष ने किसी तरह खुद को बचा पाए।

मोहित गुप्ता ने बताया कि दीपा और नीता के शव बरामद हो गए हैं। मृतक दोनों की पहचान होने के बाद लैंसडौन स्थित उनके मायके और ऊधम सिंह नगर स्थित ससुराल में मातम पसरा है।

See also  हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा,,, स्कॉर्पियो- स्कूटी की टक्कर में तीन युवकों की मौत,,,,

Spread the love

You missed