Spread the love

हल्द्वानी—-  राजेंद्र नगर_राजपुरा गली नंबर 2, हल्द्वानी स्थित गुरुद्वारा *श्री गुरु दुख निवारण साहिब* में  दिनांक 23 व 24 अगस्त , दिन शनिवार व रविवार को, *साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी* का पहला प्रकाश पर्व बड़े ही उत्साह व हर्ष के साथ मनाया जाएगा,

जिसमें सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनीये जत्थे व कथा वाचक भारत के विभिन्न प्रांतो से हल्द्वानी में पधार रहे हैं, जो की गुरबाणी रस से व गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेशों से संगत को निहाल करेंगे l

24 अगस्त दिन रविवार को समागम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाएगा l समागम के दौरान दोपहर 12:00 बजे से गुरु के अटूट लंगर वरतेंगे l

आज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा परिसर के हाल में आयोजित सभा में, हल्द्वानी व निकटवर्ती क्षेत्र वासियों के लिए समागम में पहुंचाने हेतु अपील की  गई, तथा बड़ी संख्या में लोगो के आने की अपील की गई हैं

इस सभा में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मुख्य सेवादार स. रणजीत सिंह, उप मुख्य सेवादार स .फतेह सिंह, जनरल सेक्रेटरी स. हरविंदर सिंह व स. परमजीत सिंह, प्रवक्ता स. इंद्रजीत सिंह व मीडिया प्रभारी स . हरप्रीत सिंह, अन्य संगत जन के साथ सेवा हेतु उपस्थित थे l


Spread the love

You missed