
हल्द्वानी—- गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित अचारण का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन किया।
भाजपा ने कहा कि वर्तमान में आपदा से निपटने के लिए कांग्रेस को सरकार का सहयोग करना चाहिए। लेकिन, वह अमर्यादित आचरण कर विधानसभा सत्र में व्यवधान पैदा कर रहे हैं।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधपार्क में पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने जिस तरह का अमर्यादित आचरण प्रदर्शित किया, वह लोकतंत्र की हत्या है।

भाजपा ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड की जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किया। लेकिन, कांग्रेस विधायकों ने जनहित के मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा करने के बजाय अमर्यादित आचरण से विधानसभा सत्र में व्यवधान पैदा किया।
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को हंगामा करने के बजाय आपदा के इस क्षण में सरकार के साथ कांधे से कांधा मिलाकर चलना चाहिए था ।
इस मौके पर भाजपा विधायक बंसीधर भगत, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जिला महा मंत्री रंजन बरगली, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिलाउपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम जोशी,पनराम, रविन्द्र बाली, दर्जा प्राप्तमंत्री रेनू अधिकारी, शंकर कोरंगा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
