लालकुआं – नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक ने यह साबित कर दिया कि संघ का नेतृत्व दुग्ध उत्पादकों के हितों को लेकर सजग और सक्रिय है। अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में न केवल समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस निर्णय भी लिए गए।

बैठक की शुरुआत में प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर अध्यक्ष बोरा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आँचल दुग्ध संघ परिवार ने गौलापार-चोरगलिया क्षेत्र से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट का भी अभिनंदन किया।

Advertisement

अपने संबोधन में अध्यक्ष बोरा ने स्पष्ट कहा—

“दुग्ध उत्पादकों का हित और उनकी उन्नति ही हमारी प्राथमिकता है। संघ की हर योजना में पारदर्शिता और सुविधा को सर्वोपरि रखा जाएगा।”

बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दो दुग्ध समितियों को इलेक्ट्रॉनिक गरवर मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, जिससे दूध संग्रहण और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाया जा सके।

बैठक में जसपुर, सोनिया, नई बस्ती, सदनपुर, किशनपुर सहित कई दुग्ध समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश वर्गली, जितेंद्र सिंह चुफाल, प्रकाश पांडे, ललित तिवारी, सतवंत सिंह, महेंद्र पचवाछी, हरदेव सिंह, साथ ही दुग्ध संघ के प्रभारी P&I सुभाष बाबू, मार्ग प्रभारी पदमा आर्या, कलावती भौर्याल और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

पूरे आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि संघ की दिशा और निर्णयों की सबसे बड़ी ताकत है – दुग्ध उत्पादकों की भागीदारी और आपसी विश्वास।

You missed