हल्द्वानी/काठगोदाम— आज उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के क्षेत्रांतर्गत 17 पार्क जिनका अनुमानित लागत 1285 लाख स्वीकृत हुआ।
उनमें 4 पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास महापौर गजराज बिष्ट द्वारा वार्ड में जाकर किया गया।
महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम के द्वारा शासन को विभिन्न पार्क के कार्य एवं निर्माण हेतु प्रस्ताव दिया गया था, जिसके लिये शासन ने 1285 लाख की स्वीकृति प्रदान की हैं।
जिनका आज वार्ड 44 में संगम विहार, वार्ड 54 में ईको टाउन, वार्ड 41 में सिटी,वार्ड 40 में गणपति काॅलोनी के पार्कों का शिलान्यास किया।
पार्क में निगम द्वारा ओपन जिम, बच्चों के खेल-कूद के उपकरण, मैदान का सौंदर्य आदि कार्य किया जायेगा। हम केंद्र राज्य सरकार के सहयोग से शहर के विकास के लिये निरंतर अग्रसर है।
शिलान्यास में पार्षद सुरेंद्र मोहन नेगी, हरेन्द्र बिष्ट, चन्द्रप्रकाश, प्रमोद पंत, धीरज पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष कंचन उप्रेती, संदीप सनवाल, दीपक सनवाल, सोबन भड़, मोहित काण्डपाल, परियोजना प्रबंधक एस पी बड़ोनी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
