टनकपुर – माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त  आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व सीओ आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल  शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना टनकपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस व एसoओoजीo चंपावत टीम

Advertisement

को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए ककराली गेट टनकपुर से एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 01 किलो 208 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह चरस खेतीखान के दादू नामक व्यक्ति से लाकर उत्तर प्रदेश के जनपदों में ऊंचे ऊंचे दामों में बेचता है।

STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य  कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

अभियुक्त –

 1- दीपक कुमार पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर 03, नवाब गंज, आदर्श नगर थाना नवाब गंज जिला बरेली,  उम्र 35 वर्ष

बरामदगी

01 किलो 208 ग्राम अवैध चरस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

See also  उपलब्धि:- आईपीएस डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक,,, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल,,।

एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

ए एन टी एफ कुमाऊं यूनिट द्वारा जनवरी 2025 से अब तक मादक पदार्थों की बरामदगी का विवरण:-

बरामद चरस-    11 किलो 981 ग्राम

बरामद हेरोइन – 01 किलो 203.46 ग्राम

बरामद एमडीएमए-  7.41 ग्राम

बरामद अफीम-  02 किलो 513 ग्राम

STF  एंटी नार्कोटिक्स टीम –

  1. निरीक्षक पावन स्वरुप
  2. SI विपिन चंद्र जोशी
  3. SI विनोद चंद्र जोशी
  4. ASI जगवीर शरण
  5. HC मनमोहन सिंह
  6. HC महेन्द्र गिरी
  7. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
  8. आरक्षी इसरार अहमद
  9. आरक्षी मोहित जोशी

थाना टनकपुर पुलिस टीम

1- निरीक्षक चेतन रावत

2- SI ललित पांडे

3- HC संजीत कुमार

एसoओoजीo चंपावत टीम

1- HC मतलूब खान

2- HC तपेंद्र जोशी

3- आरक्षी उमेश राज

Advertisement

You missed