Oplus_0
Spread the love

हल्द्वानी—  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षार्थियों को राहत देते हुए प्रवेश (Admission) की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 से बढ़ाकर 10 अक्टूबर 2025 कर दी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है ताकि अधिक से अधिक इच्छुक छात्र-छात्राएँ प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि यह निर्णय शिक्षार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण के तहत लिया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा से ही विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देता रहा है और यही कारण है कि अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है।

अब छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार यह अंतिम अवसर होगा, इसलिए समय पर पंजीकरण करने की सलाह दी गई है।


Spread the love

You missed