
हल्द्वानी—- प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिन दिनांक 16 सितम्बर 2025 के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
शिविरों का आयोजन सभी 8 विकासखण्डो (बेतालघाट, भीमताल, धारी, हल्द्वानी, कोटाबॉग, ओखलकाण्डा, रामगढ़, रामनगर) पर किया जाएगा।
शिविरों में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी और जनसमस्याओं का नोडल अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा समाधान किया जाएगा। शिविरों हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को नोडल अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को सहायक नोड़ल अधिकारी नामित किया गया है।

शिविर में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, सेवायोजन विभाग, बालविकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास, पशुपालन, उत्तराखण्ड पेयजल विभाग, वन विभाग, शहरी विकास विभाग, राजस्व विभाग एवं जनता के लिए सरकार की लाभकारी योजनाओ का क्रियान्वयन एवं जानकारी प्रदान की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी द्वारा भी यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला स्तर, मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न क्रार्यक्रमो के आयोजन की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, मिष्ठान एवं फल वितरण, विद्यालयो में स्वच्छता सेवा, पुस्तक वितरण, वृक्षारोपण, आगनवाड़ी केन्द्रो पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में यशस्वी मुख्यमंत्री के जन्मदिन के आयोजन पर होने वाले कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने का उत्साह है।
