देहरादून—-  उत्तराखंड की धरती एक बार फिर डोल गई भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं खबर जनपद चमोली से है ।

चमोली जिले में सोमवार शाम 6:47 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई, जबकि इसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

Advertisement

झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र चमोली क्षेत्र में था और झटके हल्के होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका अहसास भी नहीं हुआ। किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

You missed