हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. शुक्रवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के कोतवाली हल्द्वानी परिसर स्थित पुलिस मैस (भोजनालय) में पहुंच गए।

 

Advertisement

एसएसपी ने जवानों के साथ एक समान पंक्ति में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

उन्होंने मैस में तैयार किए जा रहे भोजन मेन्यू, उपयोग की जा रही सामग्री और सफाई व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। जांच के दौरान भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

एसएसपी ने मैस प्रभारी को निर्देश दिए कि जवानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन तैयार किया जाए तथा हर सप्ताह एक विशेष मेन्यू भी तय किया जाए। उन्होंने कहा कि भोजनालय की भौतिक संरचना में सुधार कर इसे अधिक आधुनिक और स्वच्छ बनाया जाएगा।

डॉ. मंजुनाथ ने स्पष्ट कहा कि —

“जवान दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं, इसलिए उन्हें शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना हमारी प्राथमिकता है।”

Advertisement

You missed