
हल्द्वानी— हल्द्वानी के लामाचौढ़ स्थित स्वस्त्ययन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमआईआईटी कुमाऊँ कॉलेज आफ नर्सिग की प्रधानाचार्या प्रोफेसर स्वप्ना वर्गीज़, विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती लवी शर्मा व समन्वयिका श्रीमती मुक्ता नेगी ने मां शारदे के सम्मुख सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस खास अवसर पर विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।

कार्यक्रम की श्रृंखला में कक्षा 7 की सेजल व कल्पिता ने उत्तराखंड प्रदेश के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही कक्षा 3,4 और पांच के छात्र- छात्राओं ने चिपको आंदोलन से चर्चित गौरा देवी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जो हृदय स्पर्शी रहा ।
कुमाऊनी लोकगीतो तथा कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों द्वारा कुमाऊँनी बैंड कि प्रस्तुति ने सबका मन-मोह लिया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या व समन्वयका ने उत्तराखंड के इतिहास पर प्रकाश डाला ।
मंच का संचालन कक्षा 9 की छात्राओं रिद्धि व जानवी ने बखूबी किया ।
