Spread the love

नैनीताल—   निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (कुमाऊं मण्डल)/मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल ” डॉ. हरीश पन्त ” द्वारा कार्यलय gv जिला मलेरिया अधिकारी नैनीताल स्थित रूद्रपुर में मण्डलीय/जोनल कीट विज्ञान प्रयोगशाला स्थापना हेतु भ्रमण किया गया।

जिसमें उनके द्वारा कार्यलय का निरीक्षण कर जिला मलेरिया अधिकारी नैनीताल को उक्त प्रयोगशाला स्थापित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

डॉ एच सी पंत निदेशक कुमाऊ मंडल नैनीताल द्वारा बताया गया कि नैनीताल जनपद पर वर्तमान तक डेंगू को कोई भी रोगी नही मिला है ।

उनके द्वारा जिला सर्विलांस अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी को यह निर्देश दिये गये की अभी भी डेंगू के सम्बंध मैं सतर्कता बरतने के साथ साथ डेंगू वॉलिंटरो की समीक्षा करते रहे।

उक्त कार्यक्रम में डॉ. मनोज काण्डपाल (जिला सर्वेलेंस अधिकारी नैनीताल),  जे.पी. कश्यप ( जिला मलेरिया अधिकारी नैनीताल),  एम.एस. सुलेमान (ज्येष्ठ मलेरिया निरीक्षक), डॉ. विनय सिंह (कंसल्टेंट nvbdcp) एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed