Spread the love

उत्तराखंड—  उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 5 और 6 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

इसके चलते शुक्रवार रात से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और प्रदेश में ठंड और बढ़ जाएगी।

पहाड़ी इलाकों में पारा गिरने लगा—-

1 दिसंबर को ही पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान नीचे आया है, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में पारा और गिर सकता है।

मैदानी जिलों में धुंध और कोहरा—-

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की धुंध छाई रही। कई जिलों के लिए सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा या कुहासा रहने की संभावना है।

देहरादून का मौसम—

राजधानी देहरादून में आसमान सामान्यतः साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान – करीब 26°C
न्यूनतम तापमान – लगभग 9°C

सुबह और शाम की ठंड बढ़ने लगी है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल—

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। प्रमुख जगहों का तापमान इस प्रकार रहा..

देहरादून – अधिकतम 26.4°C | न्यूनतम 8.3°C
पंतनगर – अधिकतम 24.3°C | न्यूनतम 5°C
मुक्तेश्वर – अधिकतम 23°C | न्यूनतम 7.8°C
नई टिहरी – अधिकतम 20.5°C | न्यूनतम 6.4°C

See also  संघर्ष पूर्ण क्रिकेट मैच में डिस्ट्रिक्ट बार ने 24 रनों से दर्ज की जीत।

आगे का मौसम—

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम सामान्यतः साफ रहेगा, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडी हवाएँ तापमान को और नीचे ले जा सकती हैं।


Spread the love