Spread the love

उत्तराखंड—  आज दोपहर भवाली कोतवाली को सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से एस.डी.आर.एफ.की टीम आवश्यक रैस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति रात के समय उस गहरी खाई में गिर गया था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई थी।

जानकारी मिली कि मृतक का नाम उमेश सिंह कुंवर है और वो पुलिस लाइन अल्मोड़ा में कार्यरत था।

टीम कप्तान ने रैस्क्यू कर्मियों की सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सावधानीपूर्वक रैस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और विधिक कार्यवाही के लिए पुलिस के सुपुर्द किया।


Spread the love

You missed