Spread the love

उत्तराखंड—  उत्तराखण्ड में नैनीताल के गेठिया में रात को खड़ी एक टैक्सी कार के तीन चक्के(टायर)चोर उड़ा ले गए। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल में गेठिया निवासी टैक्सी चालक रवी कुमार ने अपनी टैक्सी कार यु.के.4 टी.ए. 9373 पायलट बाबा आश्रम गेठिया स्थित हनुमान मूर्ति के पास सड़क किनारे कार खड़ी की थी।

शुक्रवार की रात खड़ी कार को जब रवी ने प्रातः देखा तो उसे गाड़ी के तीन टायर गायब दिखे। ये देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद सड़क किनारे लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे खंगाले गए।

ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने चोरी की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि क्षेत्र में कुछ कुछ समय बाद लगातार चोर सक्रिय रहे हैं।


Spread the love

You missed