Spread the love

नैनीताल—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शीघ्र ही नैनीताल में नगर इकाई की घोषणा करेगा संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि संगठन द्वारा मल्लीताल और तल्लीताल की संयुक्त रूप से नैनीताल नगर इकाई का गठन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज द्वारा नैनीताल में व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने वाले व्यापारी का चयन करने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।

वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि नैनीताल में स्थित सभी व्यापारी प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य होंगे और कोई सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाएगा।

संगठन हमेशा व्यापारी हितों के संघर्ष में व्यापारियों के साथ खड़ा नजर आएगा।।


Spread the love

You missed