Spread the love

उत्तराखंड—  आजकल प्रदेश में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या को लेकर जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमे विभिन्न सोशल मीडिया इंफ्लून्सर बड़ी संख्या में लोगो के बीच आ रहे है। तथा यह सोशल मीडिया इंफ्लून्सर समाज और लोगो पर अभद्र टिपडी कर माहौल खराब कर रहे है। जिससे लोगो में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

इसी कड़ी में आज  प्रदेश महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री विजयलक्ष्मी चौहान , प्रदेश सह सोशल मीडिया सयोजक श्रुति तिवारी ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भारती पांडेय  द्वारा अभद्र व आपत्तिजनक दुष्प्रचार करने के संबंध में  कोतवाली में तहरीर  दी, तथा पुलिस के कठोर कार्यवाही करने का निवेदन किया, जिससे भविष्य में कोई इस तरह की ज़ुर्रत ना कर सके।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी  ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती , पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राशि जैन, सरिता, बबली देवी, मीना, दुर्गा, सरोज आदि अनेको आक्रोशित महिलाये कोतवाली में उपस्थित रही ।

महिलाओ की मांग है की इस तरह के ब्लोगर ,यूटूबर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये , जिससे समाज में एक सशक्त संदेश जाये और लोग अपनी व्यूज बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का दुरूपयोग करने से बचे ।


Spread the love

You missed